अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दुग्धाभिषेक, गूंजे जय भीम के नारे

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा (जम) अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के तत्वावधान में अम्बेडकर सर्किल स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष यशवंत चंदेला ने किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पहले सर्किल की साफ-सफाई की, इसके बाद बाबा साहब की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक व माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने की शपथ ली।
राष्ट्रीय उपसचिव भारत गेंगट ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन व संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। वहीं जिला उपाध्यक्ष मुकुल चन्नाल ने सामाजिक समरसता व शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में केशव चंडालिया, सोनू घुसर, सागर, राहुल, लक्ष्य, राज, अनिल, विवेक,पुष्पा, हेमलता व नेहा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।